सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four people, including a BDC member who provided the officials' locations, have been arrested.

Jalaun News: अधिकारियों की लोकेशन देने वाले बीडीसी समेत चार गिरफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Four people, including a BDC member who provided the officials' locations, have been arrested.
फोटो - 06 पुलिस गिरफ्त में लोकेशन देने के आरोपी। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
उरई। अधिकारियों की लोकेशन देने वाले गिरोह के चार लोगों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया है। इसमें एक आरोपी बीडीसी है। गुरुवार को एआरटीओ प्रवर्तन व खान निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर चारों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया, यहां से उसे जेल भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपियों के पास से कार व मोबाइल बरामद हुए हैं।
Trending Videos

ओवरलोडिंग करने वाले ट्रक व वाहन चालकों को अधिकारियों की लोकेशन देने वाले गिरोह के चार सदस्यों को शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात डकोर-उरई मार्ग स्थित झांसी-कानपुर हाईवे पर राठ पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। कार सवार डकोर निवासी बीडीसी मयंक यादव को पुलिस ने पकड़ा तो उसके पास से दो मोबाइल बरामद हुए। पुलिस ने जब मोबाइल देखे तो उसमें झांसी-लखनऊ एक्सप्रेसवे का ग्रुप बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस ग्रुप में जुड़े लोगों के बारे में जानकारी ली तो मयंक ने बताया कि इसी ग्रुप के माध्यम से ओवरलोड वाहनों की लोकेशन का काम करते हैं। इसी दौरान मयंक के तीन साथी भी आ गए। पुलिस ने उन्हें भी पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों में डकोर निवासी शिवम कुमार व विशाल यादव व कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र के पुखरायां निवासी सुरेंद्र यादव हैं।
इनके पास से कई मोबाइल बरामद किए गए हैं। पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में बताया कि मोबाइल से वह ओवरलोड गिट्टी मौरंग से भरे वाहनों की जानकारी देते हैं। अधिकारी व पुलिस टीमों की सूचना ट्रक संचालकों व चालकों को देते हुए कारों से पीछा कर निकलवा देते हैं। परिवहन अधिकारी प्रवर्तन प्रथम राजेश कुमार व खान निरीक्षक कुलदीप कुमार ने पकड़े गए लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।



वर्जन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर चारों के खिलाफ कार्रवाई की है। लोकेशन का काम करने वाले गिरोह के अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।


राजीव कुमार, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed