सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Helipad will be constructed, Mili playground will be built

Jalaun News: हेलीपैड का कराया जाएगा निर्माण, बनेगा मिली खेल मैदान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Helipad will be constructed, Mili playground will be built
फोटो-16-नगर पंचायत बोर्ड बैठक में अध्यक्ष ईओ व सभासद। स्रोत कार्यालय
विज्ञापन
कदौरा। नगर पंचायत कदौरा में शनिवार को आयोजित बोर्ड बैठक में नगर के समग्र विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए जिन्हें सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। बैठक में विशेष रूप से हेलीपैड निर्माण, खेल मैदानों का जीर्णोद्धार और संपूर्ण नगर में नई लाइटों की व्यवस्था जैसे प्रस्तावों पर जोर दिया गया जो नगर की पहचान और सुविधाओं को बेहतर बनाने में सहायक होंगे।
Trending Videos


बोर्ड बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्षा अर्चना शिवहरे ने की। बैठक में प्रभारी अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने नगर के ऐतिहासिक विकास की दिशा में नए विकास कार्यों की जानकारी दी। बताया कि नगर के प्रमुख खेल मैदान में हेलीपैड का निर्माण कराया जाएगा जिससे नगर को नई पहचान मिलेगी। बताया कि पूर्व में कृषि बीज भंडार एवं सहकारी समिति को आवंटित की गई भूमि नगर पंचायत वापस लेगी। इस जमीन पर मिनी खेल मैदान का निर्माण कराया जाएगा। इससे स्थानीय युवाओं को खेलकूद की बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। नगर के मुख्य हाईवे सहित विभिन्न बस्तियों में नई लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़क, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव प्रस्तुत किए। प्रभारी अधिशासी अधिकारी ने सभी सभासदों के प्रस्तावों को सुनकर समाधान का आश्वासन दिया। नगर पंचायत अध्यक्षा अर्चना शिवहरे और प्रभारी अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि नगर को निरंतर विकास की कड़ी से जोड़ा जा रहा है। आने वाले समय में नगर पंचायत का व्यापक सौंदर्यीकरण किया जाएगा। यहां पर सभासद करिज्मा, शरीफ खान, महेश गुप्ता, अंकित, वसीम, राकेश, राजेश, गंभीर गौतम, राजा विश्वकर्मा आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed