{"_id":"69c5845b3796d8e67701b2e4","slug":"jagriti-and-anchit-explore-science-and-history-by-traveling-by-air-orai-news-c-224-1-ori1005-142126-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: जागृति और अंचित ने हवाई यात्रा कर विज्ञान व इतिहास को समझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: जागृति और अंचित ने हवाई यात्रा कर विज्ञान व इतिहास को समझा
विज्ञापन
फोटो-10-हवाई यात्रा पर जिले अलग अलग स्कूलों के विद्यार्थी। स्रोत-विभाग
विज्ञापन
उरई। जिले के परिषदीय विद्यालयों के दो छात्रों ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत आयोजित एक्सपोजर विजिट में प्रतिभाग कर सपनों को नई उड़ान दी। इस शैक्षिक भ्रमण में लखनऊ, कानपुर, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या एवं देवी पाटन मंडलों के 50 मेधावी बच्चों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के तहत विकास खंड डकोर के कंपोजिट विद्यालय की छात्रा जागृति राजपूत व विकास खंड महेवा के यूपीएस सोहरापुर के छात्र अंचित कुमार को पहली बार हवाई यात्रा का अवसर मिला। बच्चों को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक विमान के माध्यम से भेजा गया जो उनके जीवन का अविस्मरणीय अनुभव रहा।
अहमदाबाद पहुंचने के बाद बच्चों ने गुजरात साइंस सिटी का भ्रमण किया जहां उन्होंने रोबोटिक गैलरी, स्पेस गैलरी एवं एस्ट्रोनॉमी सेक्शन के माध्यम से विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को करीब से समझा। इसके अतिरिक्त बच्चों ने अक्षरधाम मंदिर में दर्शन किए तथा साबरमती आश्रम का भ्रमण कर महात्मा गांधी के जीवन और उनके सिद्धांतों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
यात्रा के दौरान छात्रों ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन से जुड़े संस्थानों का भी भ्रमण किया। उन्हें यहां अंतरिक्ष विज्ञान, उपग्रह प्रणाली एवं अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अनुभव ने बच्चों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और उत्साह को और अधिक बढ़ाया।
जागृति राजपूत व अंचित कुमार ने बताया कि ग्रामीण पृष्ठभूमि के बच्चों को ऐसे अवसर मिलना किसी सपने के साकार होने जैसा है। झांसी मंडल के एडी बेसिक संतोष देव पांडे ने कहा कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का सशक्त माध्यम है। ऐसे शैक्षिक भ्रमण न केवल बच्चों के ज्ञान को बढ़ाते हैं, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी सुदृढ़ करते हैं।
बीएसए चंद्र प्रकाश ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चे यदि लगन और परिश्रम से अध्ययन करें, तो उन्हें भी ऐसे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। मंडल प्रतिनिधि के रूप में शामिल अध्यापक मोहित कुमार गुप्ता (एआरपी, डकोर) ने बताया कि इस शैक्षिक भ्रमण में सहभागिता उनके लिए गर्व का विषय रही। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के बाद बच्चों में सीखने की ललक और जिज्ञासा में वृद्धि हुई है।
Trending Videos