सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jakha won the final and captured the trophy

Jalaun News: जखा ने फाइनल जीतकर ट्रॉफी पर किया कब्जा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Jakha won the final and captured the trophy
फोटो - 06 ग्रामीणों के साथ खड़े खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
सिरसा कलार। क्षेत्र के दीवान महाराज इंटर कॉलेज, जखा के मैदान पर आयोजित प्रीमियम क्रिकेट मैचों का फाइनल मुकाबला सोमवार को जखा और मडोरा टीम के बीच खेला गया। रोमांचक फाइनल में गंभीरपुरी क्लब, जखा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
Trending Videos


फाइनल मुकाबले में मडोरा टीम के कप्तान भूरे सेंगर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गंभीरपुरी क्लब टीम ने 16 ओवर में 8 विकेट खोकर 114 रन बनाए। टीम की ओर से पुत्तन चौहान ने सर्वाधिक 37 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी मडोरा टीम जखा टीम के कप्तान राहुल राठौर की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम मात्र 90 रन पर सिमट गई। राहुल राठौर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राहुल राठौर को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

इस जीत के साथ गंभीरपुरी क्लब, जखा ने फाइनल मुकाबला जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। फाइनल मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम गंभीरपुरी क्लब, जखा को 11 हजार रुपये नकद, सभी खिलाड़ियों को पोशाक एवं शील्ड प्रदान की गई। वहीं उपविजेता टीम को 5100 रुपये नकद, पोशाक एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। फाइनल मुकाबले का सैकड़ों ग्रामीणों ने मैदान पर पहुंचकर आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed