फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jewelry and cash stolen from home; suspect caught on CCTV.

Jalaun News: घर से जेवर-नकदी चोरी, संदिग्ध सीसीटीवी में कैद

Mon, 13 Jul 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash stolen from home; suspect caught on CCTV.
फोटो -03 चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
कालपी। नगर के मोहल्ला अदलसराय में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।
विज्ञापन


मोहल्ला अदलसराय निवासी महफूज ने बताया कि उनकी पत्नी और अन्य परिजन दो दिन पहले रिश्तेदारी में गए थे। घर की जिम्मेदारी उन्हीं के पास थी। वह दिन में घर पर रहते थे और रात में घर में ताला लगाकर कागज फैक्टरी में काम करने चले जाते थे।
विज्ञापन


बताया कि रविवार देर शाम वह खाना खाने के बाद ड्यूटी पर चले गए थे। सोमवार सुबह जब लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो पत्नी और पुत्रवधू के कमरों के ताले भी टूटे पड़े थे। अलमारी और बक्सों के ताले भी टूटे हुए थे तथा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार चोर घर में रखे पत्नी और बहू के जेवरात के अलावा 64 हजार रुपये चोरी कर ले गए। सूचना पर महमूदपुरा चौकी प्रभारी दिलीप मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध युवक रात करीब साढ़े तीन बजे बटाऊलाल मंदिर की ओर से आता दिखाई दिया है।

कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए संदिग्ध युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed