{"_id":"6a552c1fead81061eb0a0bc6","slug":"young-man-and-his-parents-arrested-in-dowry-death-case-orai-news-c-224-1-ori1005-146739-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: दहेज हत्या में युवक और उसके माता-पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: दहेज हत्या में युवक और उसके माता-पिता गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो -04 दहेज हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पति, सास और ससुर को न्यायालय ले जाती पुलिस टीम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। दहेज में बाइक न मिलने पर विवाहिता की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी पति और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंगरौल निवासी जगपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उन्होंने पुत्री कोमल देवी (26) का विवाह नौ मई 2022 को वीरपुरा निवासी सोनू के साथ किया था। पांच जुलाई की शाम उन्हें जानकारी मिली कि उनकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
पिता का आरोप है कि बेटी की मौत के बाद ससुराल पक्ष की ओर से उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। मोहल्ले के लोगों से जानकारी मिलने पर वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उनकी पुत्री मृत अवस्था में मिली।
विज्ञापन
पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी पर दहेज के रूप में मायके से बाइक लाने का दबाव बना रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर इन लोगों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया।
पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर विवाहिता के पति सोनू, सास मूलादेवी, ससुर राजू उर्फ राजकुमार, देवर दयाशंकर उर्फ मोनू, चचिया ससुर हाकिम सिंह और चचेरे देवर बलवीर के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।
सोमवार सुबह कोतवाल हरिशंकर चंद को सूचना मिली कि मामले के कुछ आरोपी गांव स्थित घर पर हैं। सूचना पर एसआई अमर सिंह, कांस्टेबल मंजेश मधुकर, विजय प्रताप सिंह और महिला कांस्टेबल शिवानी यादव ने दबिश देकर आरोपी पति सोनू, सास मूला देवी और ससुर राजू उर्फ राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।