सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jewelry worth lakhs stolen after breaking the house lock.

Jalaun News: मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Jewelry worth lakhs stolen after breaking the house lock.
विज्ञापन
पहाड़गांव। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुरा में चोरों ने मकान के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित महिला ने देवर पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी है।


थाना क्षेत्र के किशुनपुरा गांव निवासी रागिनी पत्नी पवन कुमार थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह 11 जून को अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर गांव के बाहर फुलेला में आयोजित यज्ञ कार्यक्रम देखने गई थीं। देर रात करीब एक बजे जब वह परिवार सहित लौटीं तो मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के अंदर प्रवेश करने पर सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि घर में टांड़ पर रखे स्टील के डिब्बे में सोने-चांदी के आभूषण रखे थे, जो गायब मिले। चोरी गए सामान में सोने का मंगलसूत्र, पांच लॉकेट वाली मनचली, चांदी का बिछुआ, हाफ पेटी, पायल, चार जोड़ी बिछिया तथा कछुआ छाप चांदी की अंगूठी सहित अन्य जेवर शामिल हैं।
विज्ञापन

रागिनी के अनुसार चोरी की जानकारी मिलने पर उन्होंने पड़ोस में रहने वाले अपने देवर रामकुमार से पूछताछ की, लेकिन उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और टालमटोल करता रहा। इससे पीड़िता ने अपने देवर पर शक जताया है।
घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए टीमें लगीं हैं, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed