सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   New SP Vinay Singh took charge of Jalaun.

Jalaun News: नए एसपी विनय सिंह ने संभाली जालौन की कमान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
New SP Vinay Singh took charge of Jalaun.
फोटो - 34 एसपी विनय कुमार सिंह। पुलिस कार्यालय
विज्ञापन
उरई। जिले में करीब 21 माह तक पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं देने वाले आईपीएस अधिकारी डॉ. दुर्गेश कुमार के तबादले के बाद नवागंतुक एसपी विनय कुमार सिंह ने जालौन की कमान संभाल ली है। वर्ष 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी एटीएस से स्थानांतरित होकर यहां पहुंचे हैं।
Trending Videos


पदभार ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने प्राचीन ठंडेश्वरी मंदिर पहुंचकर राम दरबार व हनुमान के दर्शन किए। इसके बाद विधिवत कार्यभार संभालते हुए उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। एसपी ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि जिले में शांति व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। बताया जा रहा है कि नवागंतुक एसपी आंबेडकर नगर जनपद के निवासी हैं। गौरतलब है कि पिछले 9 माह से जालौन पुलिस सीएम डैशबोर्ड की टॉप-10 सूची में शामिल रही है। ऐसे में इस उपलब्धि को बरकरार रखना और कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाना नए एसपी के सामने बड़ी चुनौती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed