सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Old man beaten to death for stopping obscene music from being played

Jalaun News: अश्लील गाना बजाने से रोका तो वृद्ध को मारा डंडा, मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Old man beaten to death for stopping obscene music from being played
विज्ञापन
उरई। भदेख गांव में अश्लील गाना बजाने से मना करने पर युवक ने वृद्ध को डंडा मार दिया। वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos

भदेख गांव निवासी रामऔतार राठौर (60) खेती करते थे। दो अप्रैल को वह घर में थे, तभी मोहल्ले का पूरन राठौर शराब के नशे में अश्लील गाने बजा रहा था। रामऔतार ने विरोध किया तो पूरन ने उसके सिर में डंडा मार दिया। इससे रामऔतार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया था, यहां से गंभीर हालत होने पर झांसी रेफर कर दिया था। रविवार को वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामऔतार के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पूरन को खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। सोमवार की सुबह आरोपी पूरन राठौर को नैनापुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित बांस का डंडा भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed