फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   One should work towards a goal by setting it in the right direction and at the right time.

Jalaun News: सही समय और सही दिशा में लक्ष्य बनाकर काम करना चाहिए

Sun, 02 Aug 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
One should work towards a goal by setting it in the right direction and at the right time.
जालौन। आनंदी बाई हर्षे सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्राओं के समग्र विकास और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से एक कॅरिअर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता फुंदी सिंह लौना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर ऋषभ बघेल ने कहा कि सही समय और सही दिशा में लक्ष्य बनाकर काम करना चाहिए। छात्राओं को उनकी रुचि और योग्यता के अनुसार कॅरिअर चुनने की सलाह दी।
विज्ञापन

बघेल ने उच्च शिक्षा के अवसरों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, कौशल विकास और समय प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर सतत प्रयास और सकारात्मक सोच से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा ने सही मार्गदर्शन को विद्यार्थियों के लक्ष्य तक पहुंचने का सबसे प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने छात्राओं से अनुशासन का पालन करने, निरंतर अध्ययन करने और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया। छात्राओं ने कॅरिअर से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे, जिनके सरल और व्यावहारिक उत्तर देकर उनका मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान प्रीति, रागिनी, समिष्ठा, नैंसी, प्रियंका, चारु, विनीता सहित कई छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed