सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai news orai crime

Jalaun News: 100 की रफ्तार बनी काल, डिवाइडर से टकराई कार, दो दोस्तों की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
orai news orai crime
फोटो - 10 हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद
विज्ञापन
उरई। कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित अजनारी ओवरब्रिज के पास बुधवार दोपहर करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही बलेनो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी शादी समारोह में शामिल होने गुजरात से आजमगढ़ जा रहे थे।


जानकारी के अनुसार जिला आजमगढ़ के थाना रौनापार क्षेत्र के ग्राम बेलकुंडा निवासी अखिलेश विश्वकर्मा (50) अपने मित्र ब्रजराज यादव (45), पत्नी जीरा देवी (46) तथा पुत्र अभय (24) और अनुराग (21) के साथ गुजरात के दादरा एवं नगर हवेली से आजमगढ़ जा रहे थे। सभी लोग ग्राम सालेपुर, थाना जीयनपुर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे। बुधवार दोपहर अजनारी ओवरब्रिज के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार कार चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और डिवाइडर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में अखिलेश विश्वकर्मा और ब्रजराज यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जीरा देवी, अभय और अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों का कहना है कि कार सौ से अधिक की स्पीड में दौड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकालकर एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई भेजा, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर सामान्य कराया गया।

खुशियों के सफर में पसरा मातम

परिजनों के अनुसार सभी लोग अखिलेश की बहन के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। परिवार खुशियों के माहौल में घर लौट रहा था, लेकिन अजनारी ओवरब्रिज के पास हुए हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। मृतक अखिलेश और ब्रजराज वर्तमान में गुजरात में रहकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

13 फीट की कार सात फीट बची

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुर्घटना के बाद करीब 13.1 फीट लंबी बलेनो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर लगभग सात फीट की रह गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि कार को देखकर ही टक्कर की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता था।
वर्जन
कार के डिवाइडर से टकरा जाने पर हादसा हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। परिजनों को जानकारी देकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - राजीव कुमार सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed