कोंच। भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) इकाई कोंच द्वारा नगर में छात्राओं एवं महिलाओं के साथ बढ़ रही दुष्कर्म, छेड़छाड़, घातक रसायन आदि घटनाओं से लोगों को जागरूक करने के लिए नगर के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक किया गया। नाटक के माध्यम से स्थानीय प्रशासन से इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की।
इप्टा कोंच के रंगकर्मियों ने संगठन के प्रांतीय सचिव डॉ मोहम्मद नईम बॉबी, अनिल वैद, पारसमणि अग्रवाल, भास्कर गुप्ता के नेतृत्व में चंदकुआं चौराहा, सर्राफा बाजार एवं सागर चौकी पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को जागरूक किया। प्रांतीय सचिव ने महिलाओं के साथ हो रही हिंसा की रोकथाम के लिए लोगों से चुप्पी तोड़ने की अपील की। इप्टा संरक्षक अनिल एडवोकेट ने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। नुक्कड़ नाटक दस्तक में रंगकर्मी साहना, आस्था वाजपेयी, अंकुर राठौर, कोमल, वर्षा कुशवाहा, प्रिया बाथम आदि ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को प्रभावित किया। इस दौरान रामकुमार तिवारी, संजीव, प्रभंजन गर्ग, गिरिजाशंकर, दिवाकर, शैलेंद्र नगाइच, नीलू आदि मौजूद रहे।