{"_id":"69f3bf6ccc9aa1e34507fe3a","slug":"senior-section-engineer-suspended-after-alarm-panel-was-found-switched-off-orai-news-c-224-1-ori1005-143664-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: अलार्म पैनल बंद मिलने पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: अलार्म पैनल बंद मिलने पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर सस्पेंड
विज्ञापन
फोटो-25-कोंच रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को फटकार लगाते डीआरएम अनिरुद्ध कुमार।
विज्ञापन
कोंच। झांसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अनिरुद्ध कुमार ने गुरुवार शाम कोंच रेलवे स्टेशन और रेलवे विस्तारीकरण योजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्टेशन परिसर में फैली अव्यवस्थाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं में लापरवाही मिलने पर डीआरएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने मौके पर ही कई अधिकारियों को फटकार लगाई और स्टेशन के अंदर लगा अलार्म पैनल बंद मिलने पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर (सिग्नल) अरविंद श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया।
डीआरएम ने स्टेशन पहुंचकर प्लेटफार्म, यात्री प्रतीक्षालय, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, सुरक्षा उपकरणों और चल रहे रेलवे विस्तारीकरण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। स्टेशन परिसर में जगह-जगह फैली गंदगी देखकर डीआरएम ने नाराजगी जताई। यात्री शौचालयों पर ताले लटके मिलने और पानी की समुचित व्यवस्था न होने पर उन्होंने इसे यात्रियों की सुविधा के साथ खिलवाड़ बताया। स्टेशन के पास मंडी की ओर खुला पड़ा करीब सात फीट गहरा गड्ढा भी डीआरएम की नाराजगी का कारण बना। उन्होंने इसे गंभीर सुरक्षा चूक बताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शुक्रवार तक इसे पूरी तरह सुरक्षित कराया जाए।
स्टेशन और प्लेटफार्म के बीच खुले में रखे जनरेटर पर भी उन्होंने आपत्ति जताई और इसे तत्काल व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए। रेलवे विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन ट्रैक और अन्य कार्यों की धीमी प्रगति देखकर भी डीआरएम संतुष्ट नहीं दिखे। उन्होंने निर्माण एजेंसियों और संबंधित इंजीनियरों को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य में अनावश्यक देरी बिल्कुल स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान स्टेशन भवन और टिनशेड की रंगाई पुताई और रखरखाव पर भी डीआरएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्टेशन की रंगाई-पुताई और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के आदेश दिए। स्टेशन के बगल से वर्षों से रखा लोहे के डिब्बा को तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। इसी दौरान स्टेशन के अंदर स्थापित अलार्म पैनल बंद मिला, जिसे उन्होंने गंभीर सुरक्षा लापरवाही माना। इस पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर (सिग्नल) अरविंद श्रीवास्तव के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई कर दी गई। डीआरएम ने कहा कि कोंच स्टेशन की खामियों को सोमवार तक दूर करने के निर्देश दिए।
स्टेशन का होगा और विस्तार, जल्द बनेगी आरपीएफ चौकी
डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि कोंच रेलवे स्टेशन का आने वाले समय में और विस्तार किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संकेत दिए कि स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए रेलवे प्रशासन कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम कर रहा है। इसलिए यहां चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जाएंगे। रेलवे विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत अभी कई बड़े कार्य प्रस्तावित हैं, जिनके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कोंच स्टेशन पर जल्द ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की चौकी स्थापित की जाएगी। आरपीएफ चौकी बनने से स्टेशन परिसर और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था अधिक प्रभावी हो सकेगी तथा असामाजिक गतिविधियों पर भी अंकुश लगेगा। (संवाद)
फोटो-26-डीआरएम का स्वागत करते पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता व अन्य। संवाद
डीआरएम के सामने उठीं कोंच की रेल सुविधाओं से जुड़ीं मांगें
कोंच। कोंच स्टेशन के निरीक्षण पर पहुंचे डीआरएम का पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता सहित पालिका सभासद, व्यापारियों ने स्वागत किया। वहीं रेल सुविधाओं से जुड़े अलग-अलग ज्ञापन भी सौंपे गए। पालिकाध्यक्ष ने डीआरएम ने ज्ञापन में रेलवे स्टेशन के पास खाली पड़ी रेलवे भूमि के सदुपयोग की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि उक्त भूमि लंबे समय से अनुपयोगी पड़ी हुई हैं और वर्तमान में वहां कूड़ा डाला जा रहा है, पालिका उस स्थान पर एक सुंदर पार्क विकसित करना चाहती है। इसके लिए रेलवे प्रशासन से अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किए जाने की मांग की गई। उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय लोहिया के नेतृत्व में व्यापारियों ने डीआरएम को ज्ञापन सौंपकर कहा कि कोंच-एट-सरसोखी ट्रेन का एट जंक्शन पर आने वाली प्रमुख ट्रेनों से समुचित मिलान नहीं हो पाता, जिससे यात्रियों को असुविधा होती है। उन्होंने प्रमुख ट्रेन से शटल ट्रेन का समन्वय सुनिश्चित करने की मांग की। किराना व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन के कमलेश गिरवासिया, प्रदीप अग्रवाल, रामशंकर कनकने आदि ने कोंच-एट शटल ट्रेन की समयसारिणी में बदलाव की मांग की। कोंच रेलवे स्टेशन पर आरक्षण सुविधा, पार्किंग व्यवस्था व चौबीसों घंटे पेयजल उपलब्ध कराने की मांग उठाई। डीआरएम ने आश्वासन दिया कि इन मुद्दों पर रेलवे प्रशासन सकारात्मक पहल करेगा। (संवाद)
Trending Videos