सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Health Wellness Center locked, patients forced to wander

Jalaun News: हेल्थ वेलनेस सेंटर पर लटका ताला, मरीज भटकने को मजबूर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Health Wellness Center locked, patients forced to wander
फोटो- 03अकबरपुर इटौरा हेल्थ वेलनेस सेंटर पर लटका ताला। (संवाद) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आटा। कदौरा ब्लॉक के अकबरपुर इटौरा स्थित हेल्थ वेलनेस सेंटर की अव्यवस्थाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। सेंटर पर लगातार ताला लटका रहने से मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है और उन्हें मजबूरन निजी अस्पतालों में महंगा इलाज कराना पड़ रहा है।
Trending Videos


ग्रामीणों के अनुसार सेंटर अधिकतर समय बंद रहता है। किसकी यहां तैनाती है और सीएचओ कब आती हैं, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। मरीज जब भी इलाज के लिए पहुंचते हैं तो उन्हें बंद गेट ही मिलता है, जिससे निराश होकर वापस लौटना पड़ता है। अकबरपुर इटौरा सहित आसपास के कई गांवों की करीब 15 हजार की आबादी इस सेंटर पर निर्भर है, लेकिन उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंटर की स्थिति भी बदहाल है। बाहर गिट्टी पड़ी है और चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जबकि कमरों के अंदर धूल जमी है, जिससे साफ है कि यहां नियमित सफाई भी नहीं होती। हालत ऐसे हैं कि अस्पताल कम और कूड़ाघर ज्यादा नजर आता है।

ग्रामीण देवेंद्र कुमार, प्रिंस, रोहित और नवीन पांडेय का कहना है कि सेंटर के खुलने का कोई निश्चित समय नहीं है और अधिकतर समय ताला ही लटका रहता है, जिससे उन्हें निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है।




10 रुपये की दवा के लिए खर्च करने पड़ते सौ रुपये


फोटो - 04 प्रीतम सिंह।
ग्रामीण प्रीतम सिंह ने बताया कि छोटी-छोटी बीमारियों जैसे जुकाम और बुखार के इलाज के लिए भी निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है। दस रुपये की दवा के लिए सौ रुपये खर्च करने पड़ते हैं। यदि सेंटर नियमित रूप से खुले तो यह आर्थिक बोझ कम हो सकता है।



खंडहर में तब्दील होता सेंटर

फोटो - 05 नरेंद्र सिंह।
नरेंद्र सिंह ने बताया कि देखरेख के अभाव में हेल्थ सेंटर खंडहर जैसा होता जा रहा है। चारों ओर गंदगी फैली है और कोई स्वास्थ्यकर्मी नियमित रूप से नहीं आता। ग्रामीणों को यह भी नहीं पता कि यहां किसकी तैनाती है।

वर्जन

चिकित्सा अधीक्षक उदय कुमार ने बताया कि अकबरपुर हेल्थ सेंटर पर डॉक्टर की तैनाती नहीं है। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सीएमओ को पत्र लिखकर डॉक्टर की तैनाती की मांग की जाएगी, ताकि ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

फोटो- 03अकबरपुर इटौरा हेल्थ वेलनेस सेंटर पर लटका ताला। (संवाद)

फोटो- 03अकबरपुर इटौरा हेल्थ वेलनेस सेंटर पर लटका ताला। (संवाद)- फोटो : अमर उजाला

फोटो- 03अकबरपुर इटौरा हेल्थ वेलनेस सेंटर पर लटका ताला। (संवाद)

फोटो- 03अकबरपुर इटौरा हेल्थ वेलनेस सेंटर पर लटका ताला। (संवाद)- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed