सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Sun increases district's prestige by topping four subjects

Jalaun News: चार विषयों में टॉप कर सूर्यांश ने बढ़ाया जिले का मान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Sun increases district's prestige by topping four subjects
विज्ञापन
उरई। छात्र सूर्यांश सिंह ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड 2025-26 (लेवल-2) में शानदार प्रदर्शन किया है। कक्षा आठ के छात्र सूर्यांश ने चार विषयों में जिला स्तर पर टॉप कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
Trending Videos


सूर्यांश वर्तमान में जवाहर नवोदय विद्यालय झांसी में अध्ययनरत हैं। उन्हें इस उपलब्धि की जानकारी समाचार पत्र के माध्यम से प्राप्त हुई। प्रतियोगिता में उन्होंने साइंस, फाइनेंस अवेयरनेस, जनरल नॉलेज और टेक एंड एआई जैसे विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। सूर्यांश के पिता योगेन्द्र सिंह जूनियर हाईस्कूल में खेल शिक्षक हैं। माता मेनिका सिंह भी शिक्षिका हैं। परिवार में उनके एक छोटा भाई श्रेष्ठ भी है। मूल रूप से उनका निवास कुरैठा, झांसी में है। परिवार व शिक्षकों ने सूर्यांश की इस सफलता पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed