{"_id":"69c2dfbf8d9bb11ca809bdc4","slug":"tb-awareness-program-in-orai-pradhan-honored-orai-news-c-224-1-ori1005-142070-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: उरई में टीबी जागरूकता कार्यक्रम, प्रधान सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: उरई में टीबी जागरूकता कार्यक्रम, प्रधान सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। विश्व क्षय रोग दिवस पर मंगलवार को विकास भवन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी सहित अधिकारियों ने टीबी मुक्त घोषित ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित किया और 25 टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की। विधायक ने टीबी हारेगा, देश जीतेगा के संकल्प के साथ अभियान को जनआंदोलन बनाने की अपील की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीरेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में सीबी-नेट और ट्रू-नेट मशीनों से टीबी की सटीक जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2025 में 56 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया, जिनमें तीन को गोल्ड, सात को सिल्वर और 46 को कांस्य श्रेणी में सम्मानित किया गया। 24 मार्च 2026 से 100 दिवसीय सघन टीबी मुक्त भारत अभियान शुरू हुआ है, जिसके तहत करीब 3.15 लाख उच्च जोखिम वाली आबादी की स्क्रीनिंग की जाएगी और लक्षणों पर तुरंत जांच कराने की अपील की गई।
Trending Videos