सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The body found at Shangarh Ghat was that of a young woman from Auraiya.

Jalaun News: शनगढ़ घाट पर मिला शव औरैया की युवती का था

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
The body found at Shangarh Ghat was that of a young woman from Auraiya.
विज्ञापन
कुठौंद। थाना क्षेत्र के शनगढ़ घाट पर यमुना नदी में मिले शव की शिनाख्त औरैया की युवती के रूप में हुई है। वह 10 जून को मुरादगंज-अजीतमल की ओर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस के अनुसार औरैया जिले के कोतवाली क्षेत्र के सलैया गांव निवासी जितेंद्र सिंह की पुत्री काजल सिंह (18) 10 जून की सुबह करीब साढ़े आठ बजे कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकली थी। परिजनों के मुताबिक वह मुरादगंज-अजीतमल की ओर जाने की बात कहकर गई थी, लेकिन इसके बाद नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने बताया कि काजल मोबाइल फोन भी घर पर छोड़कर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, 11 जून की सुबह कुठौंद थाना क्षेत्र के शनगढ़ घाट के पास यमुना नदी में एक युवती का शव उतराता हुआ मिला था। शव की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए थे। बाद में सोशल मीडिया और पुलिस की सूचना के आधार पर मृतका के चाचा जयप्रकाश सिंह कुठौंद पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान काजल सिंह के रूप में की।
विज्ञापन

युवती के लापता होने के बाद उसके चाचा जयप्रकाश सिंह ने 10 जून को थाना कोतवाली औरैया में अज्ञात युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तहरीर में आशंका जताई गई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने युवती को अपने झांसे में लेकर घर से ले गया है।
कुठौंद थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे ने बताया कि शव की शिनाख्त काजल सिंह के रूप में हो चुकी है। उन्होंने कहा कि औरैया में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा पहले से दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे कोई आपराधिक घटना तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed