सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The control room and collection center will remain under police surveillance 24 hours a day.

Jalaun News: चौबीस घंटे पुलिस की निगरानी में रहेगा कंट्रोल रूम व संकलन केंद्र

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
The control room and collection center will remain under police surveillance 24 hours a day.
विज्ञापन
उरई। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई है। राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए गए जनपद स्तरीय स्ट्रांग रूम व संकलन केंद्र पर प्रश्नपत्रों की चौबीस घंटे निगरानी के लिए दो सशस्त्र पुलिस कर्मियों की तैनाती के लिए डीआईओएस राजकुमार पंडित ने एसपी को पत्र लिखा है। जो चार फरवरी से काम संभाल लेंगे।
Trending Videos

बता दें कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 72 केंद्रों पर 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह साढ़े आठ बजे से 11.45 बजे तक होगी तो दूसरी पाली दोपहर दो बजे से सवा पांच बजे तक होगी। परीक्षा की निगरानी का काम जिला मुख्यालय के राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से की जाएगी। इसके अलावा प्रयोगात्मक परीक्षाओं की निगरानी के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम में स्टाफ की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें जीआईसी सैदनगर के शिक्षक राजेंद्र कुमार गुप्ता, राजकीय हाईस्कूल दमरास के शिक्षक डॉ.राजेंद्र कनौजिया, राजकीय हाईस्कूल जमरोही के शिक्षक सुनील कुमार निरंजन, दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज खरूसा के लिपिक मणींद्र द्विवेदी, राजकीय हाईस्कूल खरका के लिपिक सुनील कुमार सिंह, जीजीआईसी के लिपिक प्रतीक बाथम व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनिल कुमार व विजय कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं कंट्रोल रूम का प्रभारी कुलदीप कुमार गुप्ता बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed