{"_id":"697518b7ad0244fdf3044647","slug":"the-dream-of-a-developed-india-will-come-true-when-the-state-becomes-strong-anurag-orai-news-c-224-1-ori1005-139632-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के सशक्त बनने पर विकसित भारत का सपना साकार होगा : अनुरागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के सशक्त बनने पर विकसित भारत का सपना साकार होगा : अनुरागी
विज्ञापन
फोटो - 22 सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं बच्चियां। संवाद
विज्ञापन
उरई। भारत विकसित-उत्तर प्रदेश उन्नत के संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का शुभारंभ राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं सामाजिक सरोकार के तहत 10 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित की गईं। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत ढांचे और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रदेश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध बनेगा।
सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं है बल्कि यह प्रदेश की गौरवशाली विरासत, सांस्कृतिक पहचान और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन ने युवाओं से आह्वान किया कि शिक्षा, अनुशासन और नवाचार को अपनाकर प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत है।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि जनपद प्रशासन शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, संवेदनशील और परिणामोन्मुखी कार्यप्रणाली के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने कहा कि सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण ही विकास की मजबूत नींव होता है।
कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे प्रेमचंद मौर्य, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) योगेंद्र सिंह, कालपी विधायक प्रतिनिधि आशुतोष चतुर्वेदी, एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन, एमएलसी प्रतिनिधि मयंक त्रिपाठी, विजय चौधरी आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos