{"_id":"6a0cb53189da104f8f006ac5","slug":"the-forest-fire-reached-the-settlement-burning-three-mud-houses-to-ashes-orai-news-c-224-1-ori1005-144455-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: जंगल की आग बस्ती तक पहुंची, तीन कच्चे घर जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: जंगल की आग बस्ती तक पहुंची, तीन कच्चे घर जलकर राख
विज्ञापन
फोटो - 22 घर में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मीं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम हांसा के मजरा चक्के पुरवा में मंगलवार दोपहर जंगल में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर बस्ती को चपेट में ले लिया। आग से एक ही परिवार के तीन कच्चे घर गृहस्थी समेत जलकर राख हो गए। हादसे में एक वृद्ध दंपती की जान बाल-बाल बच गई। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका।
मंगलवार दोपहर चक्के पुरवा मजरे के समीप स्थित जंगल में अचानक आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती हुई आबादी की ओर बढ़ गई और किसान कल्लू पुत्र रमदी के तीन कच्चे घरों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटों और धुएं से पूरे गांव में अफरातफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांव फरहामपुर के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और पानी व अन्य संसाधनों से आग बुझाने में जुट गए। आग में घरों में रखा लगभग 10 क्विंटल अनाज, मवेशियों का भूसा, कपड़े, बर्तन और करीब 20 हजार रुपये की नकदी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
हादसे के दौरान सबसे भयावह स्थिति तब बनी जब घर के भीतर मौजूद वृद्ध किसान कल्लू और उनकी पत्नी प्रेमा आग में फंस गए। दोनों वृद्ध और बीमार बताए गए हैं। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए समय रहते दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे उनकी जान बच सकी।
आग आगे बढ़ते हुए संतराम के घर तक पहुंच गई थी, लेकिन ग्रामीणों, पुलिस और दमकल विभाग की संयुक्त कोशिशों से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इससे अन्य घरों को बचा लिया गया।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी परमेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं उरई और कालपी से दमकल की गाड़ियां भी बुलाई गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया गया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने बबीना से आए कुछ लोगों पर जानबूझकर जंगल में आग लगाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि यह लोग जंगल की जमीन को पट्टा बताते हुए वहां आग लगा रहे थे, जिसकी वजह से आग बस्ती तक पहुंच गई।
थाना प्रभारी परमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना पर तत्काल पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची थी। ग्रामीणों द्वारा कुछ लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, एसडीएम कालपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए लेखपाल को भेजा जाएगा तथा पीड़ित किसान को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Trending Videos