सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The leakage in front of the bus stand was repaired after three days.

Jalaun News: तीन दिन बाद ठीक हो पाया बस स्टैंड के सामने का लीकेज

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
The leakage in front of the bus stand was repaired after three days.
विज्ञापन
जालौन। चुर्खी रोड निर्माणाधीन परिवहन विभाग के बस स्टैंड के सामने महीनों से चल रहे हैं लीकेज को ठीक करने में तीन दिन लग गए। पाइपलाइन में पानी का प्रेशर बढ़ने के कारण जगह जगह लीकेज होने लगे हैं। लगातार बढ़ रहे लीकेज के कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
Trending Videos

लीकेज को ठीक करने के लिए जल संस्थान प्रयास कर रहा है लेकिन कर्मचारियों की कमी के चलते उन्हें ठीक करने में समय लग रहा है। मेन लाइन में अचानक हो रहे लीकेज को ठीक करने में दिक्कत आ रही है। लीकेज ठीक करने में अवर अभियंता आलोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम के कर्मचारी शिवसत्य, मोहर सिंह, बंटे, सोनू, सचिन आदि काम कर रहे हैं। चुर्खी रोड पर निर्माणाधीन परिवहन विभाग के बस स्टैंड के सामने लंबे समय से लीकेज था। बड़ी मात्रा में पानी की बर्बादी हो रही थी। अवर अभियंता आलोक ने बताया कि पाइपलाइन डालने के दौरान खोदाई के समय लीकेज हो गया था। भराई के दौरान गिट्टी ईंटा भरने के कारण खोदाई में समय लग गया। उसे ठीक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed