सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Waterlogging due to pipeline leakage, residents warn of agitation

Jalaun News: पाइपलाइन लीकेज से जलभराव, लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging due to pipeline leakage, residents warn of agitation
विज्ञापन
रामपुरा। नगर पंचायत क्षेत्र में पाइपलाइन लीकेज की समस्या गंभीर होती जा रही है। मेन बाजार सहित कई वार्डों में पानी बह रहा है, जिससे जलभराव और गंदगी फैल रही है। वार्ड नंबर सात और पांच में कई दिनों से पाइपलाइन लीकेज होने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।
Trending Videos

नगर के अनूप पुरवार के घर के पास बड़ा लीकेज है जबकि अन्य स्थानों पर भी यही हाल है। आलोक, राजू, वीरेंद्र, अलकेश का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद मरम्मत नहीं कराई जा रही है। इससे कीचड़, बदबू और बीमारी का खतरा बढ़ रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्द समाधान न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। जलकल विभाग के जेई श्यामबहादुर ने बताया कि लीकेज ठीक कराने का काम चल रहा है और जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed