{"_id":"6976610568755dce7009840f","slug":"the-meritorious-students-of-the-community-were-honored-orai-news-c-224-1-ori1005-139679-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। वैद्यजी सेन समाज संगठन की ओर से जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती का कार्यक्रम राठ रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में हुआ। इस दौरान हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जन-जन के नेता थे। बिहार में व्याप्त आतंक को समाप्त करने का श्रेय तत्कालीन मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को जाता है। उन्होंने सामाजिक न्याय और समानता के लिए आजीवन संघर्ष किया। सांसद नारायणदास अहिरवार ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ईमानदार एवं सिद्धांतवादी नेता थे। ऐसे कार्यक्रम समाज को जागरूक करने में सहायक होते हैं। महोबा से आए संगठन के जिलाध्यक्ष बलवीर सेन ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष आयोजित होने चाहिए। विजय चौधरी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
संगठन के संस्थापक आरके गुरुजी, प्रदेश अध्यक्ष शिवनंदन सविता, धर्मेंद्र याज्ञिक, बृजमोहन सिंह, बुंदेलखंड अध्यक्ष नीरज सविता, दीपांशु सविता, हिमांशु सविता, अशोक सविता, अतुल सेन, मुकेश याज्ञिक, जिला प्रभारी अंकुर सविता, पंकज मुंशी, आकाश सविता, विपिन याज्ञिक, हरिमोहन आदि रहे। (संवाद)
Trending Videos