{"_id":"697660c7f14314f88e0f4c46","slug":"the-partially-burned-body-remains-unidentified-complicating-the-investigation-orai-news-c-224-1-ori1005-139655-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: अधजले शव की शिनाख्त नहीं, जांच उलझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: अधजले शव की शिनाख्त नहीं, जांच उलझी
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। हाईवे किनारे खेत में मिले अज्ञात महिला के अधजले शव को लेकर हत्या की आशंका और गहरा गई है। शव की हालत और घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस भी मान रही है कि महिला की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाया गया हो सकता है। हालांकि, अब तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है, जिससे जांच और जटिल हो गई है।
बुधवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के साईं मंदिर के पास हाईवे किनारे खेत में अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में शरीर पर जलने के गहरे निशान मिले हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि महिला को पहले मारकर बाद में जलाया गया।
घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस को एक आंशिक रूप से जला हुआ आधार कार्ड मिला था। इससे मृतका की पहचान की उम्मीद जगी। कार्ड पर राजस्थान के जोधपुर जिले का पता अंकित था, लेकिन नाम स्पष्ट नहीं हो पा रहा था। इसी आधार पर पुलिस की एक टीम जोधपुर भेजी गई।
जांच में सामने आया कि आधार कार्ड मोहित शर्मा का है। युवक ने पुलिस को बताया कि वह कभी उत्तर प्रदेश नहीं आया है। करीब दो माह पहले वह एक परिजन का इलाज कराने गुरुग्राम गया था, जहां एक होटल में ठहरा था। उसी दौरान उसका आधार कार्ड होटल में छूट गया था। इस खुलासे के बाद पुलिस की पहचान संबंधी उम्मीदों को झटका लगा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक के बयान की पुष्टि के लिए गुरुग्राम के संबंधित होटल से भी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आधार कार्ड घटनास्थल तक कैसे पहुंचा।
फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के जनपदों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों को स्पष्ट करने की कोशिश की जा रही है। कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि महिला के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही पहचान करा ली जाएगी।
Trending Videos