सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The rape victim's condition is improving; police officers donated blood.

Jalaun News: दुष्कर्म पीड़िता की हालत में सुधार, पुलिस कर्मियों ने किया रक्तदान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
The rape victim's condition is improving; police officers donated blood.
विज्ञापन
रामपुरा। थाना क्षेत्र में हुई दुष्कर्म की घटना की पीड़िता किशोरी तीन दिनों से मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। शनिवार को हालत बिगड़ने पर उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उसकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर पुलिस कर्मियों ने रक्तदान कर इलाज में सहयोग किया।
Trending Videos




रामपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी का पिता मानसिक रूप से कमजोर है, जबकि उसकी मां मूक-बधिर है। परिजनों के अनुसार मंगलवार को गांव के ही ज्ञानेंद्र दीक्षित ने किशोरी को घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी तबीयत बिगड़ गई। घर लौटने पर किशोरी ने पिता को घटना की जानकारी दी, लेकिन वह स्थिति को समझ नहीं सके। इसके बाद किशोरी अपने चाचा के पास पहुंची जो उसे लेकर थाने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पुलिस ने दुष्कर्म की जगह छेड़खानी में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मामला एसपी के संज्ञान में आने पर उन्होंने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया था। साथ ही किशोरी ने बयान में भी दुष्कर्म की बात कही थी। किशोरी को लगातार रक्तस्राव होने की वजह से ब्लड कम हो गया था। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में भर्ती कराया था। शनिवार की रात तीन पुलिस कर्मियों ने किशोरी को रक्त दिया। इससे उसकी हालत में अब सुधार है। सीओ अंबुज यादव का कहना है कि किशोरी की हालत में सुधार है। जल्द ही वह स्वस्थ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed