सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The women performed the wedding ceremony of Rama according to religious rituals.

Jalaun News: महिलाओं ने विधि-विधान से कराया राम विवाह

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
The women performed the wedding ceremony of Rama according to religious rituals.
विज्ञापन
कोंच। कस्बे के प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में रामकलेवा का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के साथ विधि-विधान से भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह का आयोजन किया। इससे पूरा मंदिर परिसर मंगलमय हो उठा।
Trending Videos

सोमवार को आयोजित रामकलेवा कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। इसके बाद महिलाओं ने रामविवाह से जुड़े मंगल गीत गाए। सीता राम विवाह है आज... और आज अवध में बाजे बधइयां… जैसे गीतों से मंदिर परिसर गूंज उठा। ढोलक और मंजीरों की मधुर धुनों के बीच भक्तों ने भक्ति भाव से कार्यक्रम में सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में रामविवाह की रस्मों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। गीतों के माध्यम से श्रीराम-सीता के विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना रहा। रामकलेवा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजक महिलाओं ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से सनातन संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। इस दौरान शांति गुप्ता, गीता बसेडिया, मीरा चंदेरिया, सुनीला देवी, रानी, रेखा सोनी, सीमा, अंकिता, अलका, रामकुमारी, सुधा, शिल्पी, अर्चना, शशि अग्रवाल, शकुंतला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed