फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three sanitation workers suspended for persistent absence

Jalaun News: लगातार अनुपस्थिति पर तीन सफाईकर्मी निलंबित

Sat, 01 Aug 2026 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Three sanitation workers suspended for persistent absence
उरई। ग्राम पंचायतों में सफाई कार्य में लापरवाही और लगातार अनुपस्थित रहने वाले तीन सफाईकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) राम अयोध्या प्रसाद ने तीन अलग-अलग विकासखंडों में तैनात सफाईकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए तैनात कर्मचारी लगातार लापरवाही बरत रहे थे। ग्रामीणों की ओर से शिकायत की गई थी कि संबंधित सफाईकर्मी लंबे समय से ड्यूटी से गायब हैं और पंचायतों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शिकायतों के बाद कराई गई जांच में आरोप सही पाए गए।
विज्ञापन


जांच के आधार पर डीपीआरओ ने नदीगांव विकासखंड के ग्राम लाड़ूपुरा में तैनात सफाईकर्मी राघवेंद्र, कुठौंद ब्लॉक के ग्राम धर्मपुरा बरेला में तैनात रविंद्र कुमार और कोंच ब्लॉक के ग्राम भड़ारी में तैनात सफाईकर्मी पप्पू को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीआरओ ने कहा कि ग्राम पंचायतों में स्वच्छता व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी सफाईकर्मी अपनी तैनाती वाली ग्राम पंचायतों में नियमित रूप से उपस्थित रहकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें। लापरवाही या अनुपस्थिति की शिकायत मिलने पर आगे भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed