सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two schools are running without recognition, one is running illegal classes

Jalaun News: बिना मान्यता चल रहे दो स्कूल, एक में अवैध कक्षाएं संचालित

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two schools are running without recognition, one is running illegal classes
विज्ञापन
आटा। बीएसए चंद्रप्रकाश के औचक निरीक्षण में इंडियन पब्लिक स्कूल और विजडम पब्लिक स्कूल बिना मान्यता के संचालित पाए गए। वहीं केवल कक्षा पांच तक मान्यता प्राप्त होने के बावजूद दुर्गा पब्लिक स्कूल कक्षा आठ तक पढ़ाई करा रहा है। कक्षा पांच तक भी एक भी प्रशिक्षित शिक्षक मौजूद नहीं मिला। अवैध स्कूलों के संचालन में संदिग्ध भूमिका मिलने पर अनुदेशक की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए।
Trending Videos

बीएसए ने इंडियन पब्लिक स्कूल और विजडम पब्लिक स्कूल को तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए। दुर्गा पब्लिक स्कूल को कक्षा छह से आठ तक की अवैध कक्षाएं तत्काल बंद करने और केवल प्रशिक्षित शिक्षकों से ही पढ़ाई कराने के निर्देश दिए गए, अन्यथा मान्यता समाप्त करने की चेतावनी दी गई। जांच में यह भी सामने आया कि ये विद्यालय कदौरा ब्लॉक में कार्यरत अनुदेशक शिवशंकर के संरक्षण में संचालित हो रहे थे। बीएसए ने अनुदेशक शिवशंकर के खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed