फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Vijendra was murdered by giving a contract as part of a conspiracy.

Jalaun News: साजिश के तहत सुपारी देकर कराई गई थी विजेंद्र की हत्या

Sat, 01 Aug 2026 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Vijendra was murdered by giving a contract as part of a conspiracy.
उरई। विजेंद्र हत्याकांड में पुलिस की जांच में सनसनीखेज खुलासा सामने आया है। पुलिस के अनुसार विजेंद्र की हत्या कोई अचानक हुआ अपराध नहीं, बल्कि पूरी साजिश बनाकर सुपारी देकर कराई गई थी। प्रेम संबंध में बाधा बने विजेंद्र को रास्ते से हटाने और करोड़ों रुपये के जमीन विवाद को निपटाने के लिए साजिश रची गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक विजेंद्र से परेशान होकर सपना और मोहित ने हरियाणा के आजाद सरपंच से संपर्क किया था। दोनों को पता था कि विजेंद्र और सरपंच के बीच करीब पांच करोड़ रुपये की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी विवाद को आधार बनाकर हत्या की साजिश तैयार की गई और शूटरों को सुपारी देकर वारदात की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि हत्या से करीब 15 दिन पहले मोहित और सपना ने घटनास्थल की रेकी की थी। इसके बाद सरपंच के संपर्क से श्रीभगवान, संजीव उर्फ कोकिला और अमरजीत को हत्या के लिए तैयार किया गया। आरोप है कि उन्हें जमीन में हिस्सेदारी देने का लालच दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी रिनिया स्थित फार्म हाउस पहुंचे, जहां विजेंद्र मौजूद था। उसे उठाकर बंधक बनाया गया और हत्या कर दी गई। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए शव को हमीरपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के जंगल में ले जाया गया, जहां उसे जलाकर सबूत मिटाने का प्रयास किया गया।

पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया कि पहले शव को दफनाने की साजिश थी, लेकिन बाद में डीजल खरीदकर उसे जला दिया गया और हड्डियों को झाड़ियों में छिपा दिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से अवशेष बरामद किए हैं।
पुलिस अब इस पूरे हत्याकांड में शामिल सभी किरदारों की भूमिका, सुपारी की रकम और जमीन विवाद से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि साजिश में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हैं, जल्दी उन्हें भी गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा। - विनय कुमार सिंह, एसपी जालौन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed