सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Watcher murdered for opposing logging

Jalaun News: लकड़ी काटने का विरोध करने पर की गई वॉचर की हत्या

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Watcher murdered for opposing logging
फोटो - 07 पुलिस गिरफ्त में आरोपी। पुलिस
विज्ञापन
आटा। कुल्हाड़ी का बेंत मारकर वॉचर की हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का कहना है कि वॉचर लगातार लकड़ी काटने का विरोध कर रहा था। इसी के चलते उसकी हत्या की गई। हत्या के बाद भागने की साजिश बना रहे आरोपियों की बात सुनकर जंगल में मौजूद किशोरी ने पूरी बात परिजनों को बताई थी।
Trending Videos


आटा थाना क्षेत्र के सुनहेटा गांव निवासी व्रकपाल सिंह (50) का शव मंगलवार की रात जंगल से रक्तरंजित हालत में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला था। उसके गले में बनियान कसी हुई थी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि उसकी गला कसकर हत्या की गई है। सूचना पर पहुंचे पुत्र कल्लू ने गांव के ही मनोज, वीरभान, उदयभान और गजेधर पर रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घटना में शमिल तीन आरोपियों मनोज गजेधर व उदयभान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि व्रकपाल सिंह वॉचर था। उससे उनका विवाद चल रहा था। जब वह जंगल क्षेत्र में लकड़ियों को काटने के लिए जाते थे तो वह उनका विरोध करता था।
मंगलवार को भी वह तीनों जंगल में लकड़ी काट रहे थे, तभी व्रकपाल आ गया और अभद्रता करने लगा। खुन्नस में आकर उन्होंने कुल्हाड़ी का बेंत मार दिया था। इससे वह अचेत होकर गिर पड़ा था। इसके बाद उसके कपड़े फाड़ दिए थे। बनियान का हिस्सा गले में फंसा हुआ रह गया था। वह तीनों भागने की बात कर रहे थे, तभी वहां मौजूद गांव की ही किशोरी ने उनकी बातों को सुन लिया था। जिस पर उसने गांव में अपनी मां को सब जानकारी दे दी थी। थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed