{"_id":"699e04d673644fc70e034cdf","slug":"wheat-procurement-to-begin-on-march-17-49-procurement-centers-set-up-orai-news-c-224-1-ori1005-140910-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 17 मार्च से शुरू होगी गेहूं खरीद, 49 क्रय केंद्र स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 17 मार्च से शुरू होगी गेहूं खरीद, 49 क्रय केंद्र स्थापित
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जनपद में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत 17 मार्च से गेहूं खरीद शुरू होगी। इसके लिए 49 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष से 160 रुपये अधिक है।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम राजेश कुमार पांडेय ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। खाद्य विपणन अधिकारी गोविंद उपाध्याय ने बताया कि सभी क्रय केंद्रों को सक्रिय किया जा रहा है और व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। डीएम ने निर्देश दिया कि खरीद शुरू होने से पूर्व सभी केंद्रों की जियो टैगिंग अनिवार्य रूप से पूर्ण कर ली जाए।
केंद्र प्रभारियों को किसानों का पंजीकरण कराने के लिए सक्रिय किया जाए। मंडी समितियां अपने क्षेत्र के उप मंडी स्थल और ग्रामीण अवस्थापना केंद्रों की सूची तत्काल उपलब्ध कराएं। चयनित स्थलों पर विद्युत व्यवस्था, आवश्यक उपकरण, अभिलेखों के सुरक्षित रख-रखाव के लिए कक्ष व कम से कम तीन ट्रक गेहूं भंडारण की क्षमता वाले गोदाम सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने गेहूं खरीद के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर-बैनर लगाए जाएं और मंडियों में गोष्ठियों के माध्यम से किसानों को सरकारी क्रय केंद्रों पर उपज बेचने के लिए प्रेरित किया जाए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि गेहूं खरीद शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में एआर कोऑपरेटिव विजय वर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
Trending Videos