सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman jumps from Yamuna bridge, body found two hours later

Jalaun News: यमुना पुल से महिला ने लगाई छलांग, दो घंटे बाद मिला शव

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Woman jumps from Yamuna bridge, body found two hours later
विज्ञापन
कालपी (उरई)। यमुना पुल से बृहस्पतिवार दोपहर एक महिला ने छलांग लगाकर जान दे दी। पुल पर उसकी चप्पल पड़ी मिलने के बाद लोगों को घटना की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गई।
Trending Videos


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला कुछ देर तक पुल पर टहलती रही। इसके बाद उसने चप्पल उतारी और अचानक नदी में कूद गई। पुलिस मौके पर पहुंची और यमुना किनारे मौजूद मछुआरों की मदद से तलाश शुरू कराई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद महिला का शव नए यमुना पुल के पास कानपुर देहात की सीमा में पानी में उतराता मिला। चूंकि शव कानपुर देहात क्षेत्र में मिला, इसलिए स्थानीय पुलिस ने भोगनीपुर पुलिस को सूचना दी। देर से पुलिस पहुंचने के कारण शव कुछ समय तक पानी में ही पड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी उम्र लगभग 35 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। आत्महत्या के कारणों का पता शिनाख्त के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed