फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth assaulted and subjected to casteist slurs; two arrested.

Jalaun News: युवक से मारपीट, जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप, दो गिरफ्तार

Mon, 17 Aug 2026 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Youth assaulted and subjected to casteist slurs; two arrested.
उरई। सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल वीडियो को लेकर गोहन थाना क्षेत्र में मामला गरमा गया है। वीडियो में कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट करते और उसे जातिसूचक व आपत्तिजनक शब्द बोलते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में महापुरुषों के संबंध में भी कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। रामहेतपुरा निवासी शिवम सिंह की तहरीर पर गोहन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में एक युवक आरोपियों के सामने पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता दिखाई दे रहा है, लेकिन इसके बावजूद उसकी पिटाई की जाती रही। वीडियो सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन

शिवम सिंह की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि वायरल वीडियो में थाना गोहन क्षेत्र के ग्राम नावर निवासी नोरे उर्फ दामोदर चतुर्वेदी एक युवक के साथ मारपीट कर रहा है। आरोप है कि युवक को अपमानजनक और अशोभनीय शब्द बोलने के लिए मजबूर किया गया। वीडियो में जातिसूचक शब्दों के साथ महापुरुषों के संबंध में भी आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किए जाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी होने पर बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. बृजेश जाटव की अगुवाई में कार्यकर्ता सीओ अंबुज यादव से मिले और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग उठाई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गोहन पुलिस ने वायरल वीडियो और तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक मामले में अब तक दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि मुख्य आरोपी नोरे चतुर्वेदी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और वीडियो की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed