सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth injured in collision between two motorcycles; referred to medical college.

Jalaun News: बाइकों की भिड़ंत में युवक घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in collision between two motorcycles; referred to medical college.
विज्ञापन
कोंच। कोंच-एट रोड पर सोमवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी कोंच से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया।

ग्राम बरौदा कलां निवासी अजय कुमार अहिरवार (22) सोमवार रात एट से घर लौट रहे थे। अंडा गांव के पास स्थित एक कोल्ड स्टोर के नजदीक सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में अजय सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक मौके से भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed