फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accountants' association launches protest over pending payments for online reporting.

Jaunpur News: ऑनलाइन रिपोर्टिंग के एवज में लंबित भुगतान के लिए लेखपाल संघ ने खोला मोर्चा

Sat, 01 Aug 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Accountants' association launches protest over pending payments for online reporting.
शाहगंज। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील इकाई ने ई-डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों की ऑनलाइन रिपोर्टिंग के एवज में लंबित भुगतान की मांग को लेकर शनिवार को एसडीएम अंकुर कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संघ ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं कराया गया तो तहसील के सभी लेखपाल ऑनलाइन रिपोर्टिंग का कार्य बंद करने के लिए बाध्य होंगे।
संघ के अध्यक्ष इंजीनियर विकास सिंह एवं मंत्री विवेक सिंह के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन में बताया गया कि राजस्व परिषद और शासन के वर्ष 2019 के आदेशों के अनुसार आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों की ऑनलाइन रिपोर्टिंग के लिए प्रति प्रमाण पत्र पांच रुपये भुगतान का प्रावधान है। यह राशि प्रिंटिंग सहित अन्य व्ययों की प्रतिपूर्ति के लिए निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन

लेखपाल संघ ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही लंबित भुगतान जारी नहीं किया गया तो तहसील के सभी लेखपाल ई-डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों की ऑनलाइन रिपोर्टिंग का कार्य बंद करने के लिए विवश होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अशोक कुशवाहा, रविकांत मौर्या, पंकज पटेल, राहुल मौर्या, राकेश कुमार सहित तहसील के सभी लेखपाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed