फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   *Nauha* and *Matam* continued throughout the night at Anjuman Hussainiya's *Shab-e-Dari* gathering.

Jaunpur News: अंजुमन हुसैनियां की शब्बेदारी में रात भर हुआ नौहा मातम

Sat, 01 Aug 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
*Nauha* and *Matam* continued throughout the night at Anjuman Hussainiya's *Shab-e-Dari* gathering.
नौहा मातम करते लोग। आयोजक
जौनपुर। बलुआ घाट मोहल्ला स्थित मकबूल मंजिल में बृहस्पतिवार की रात अंजुमन हुसैनियां की ऐतिहासिक तरही ऑल इंडिया शब्बेदारी का 83 वां दौर शुरू हुआ। जो शुक्रवार की सुबह खत्म हुआ। इसमें देश की मशहूर 5 अंजुमनों के अलावा शहर की प्रमुख अंजुमनों ने पूरी रात कर्बला के सबसे कमसिन शहीद जनाबे अली असगर की याद में दर्द भरे नौहे पेश किया।
विज्ञापन

अलविदाई मजलिस के बाद गहवारे अली असगर और अलम, ताबूत निकाला गया। इसकी जियारत के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। शब्बेदारी का आगाज तिलावते कलाम-ए-पाक से सैय्यद अली हसनैन श्यान ने किया। पेशखानी साबिर आज़मी व जेना जफराबादी ने पेश किए। सोजख्वानी बुलंदशहर से आए जामिन रजा व उनके हमनवा ने पढ़ा। मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना सैय्यद सज्जाद हुसैन बिहार ने कहा कि इमाम हुसैन के सबसे छोटे बेटे जनाब अली असगर जिनकी उम्र छह माह की थी। यजीदी फौजों ने उस वक्त कर्बला के मैदान में तीन भाल के भारी भरकम तीर से इमाम के हाथों में शहीद कर दिया। जब वे यजीदी फौजों से इस बच्चे के लिए दो कतरा पानी पिलाने के लिए मांग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed