फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Allegation of assault on B.Tech student in hostel; complaint also filed regarding threatening calls.

Jaunpur News: हॉस्टल में बीटेक के छात्र से मारपीट का आरोप, धमकी भरे कॉल की भी शिकायत

Sat, 01 Aug 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Allegation of assault on B.Tech student in hostel; complaint also filed regarding threatening calls.
मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान के सीवी रमन छात्रावास में बीटेक के एक छात्र ने मारपीट और मोबाइल पर धमकी मिलने की शिकायत दर्ज कराई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले को जांच के लिए सरायख्वाजा थाना पुलिस को भेज दिया है।
विज्ञापन

बीटेक (कंप्यूटर साइंस) द्वितीय वर्ष के छात्र आयुष कुमार मौर्य ने चीफ प्रॉक्टर प्रो. अजय प्रताप सिंह को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि बुधवार की दोपहर कुछ युवक छात्रावास पहुंचे और उसके साथ मारपीट की। छात्र का यह भी आरोप है कि घटना के बाद उसके मोबाइल पर धमकी भरे कॉल और संदेश भेजे गए।
विज्ञापन

शिकायत पत्र में छात्र ने एक अन्य छात्र से पूर्व विवाद का भी उल्लेख किया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिकायत पुलिस को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद उसे आवश्यक कार्रवाई के लिए सरायख्वाजा थाना पुलिस को प्रेषित कर दिया गया है। शिकायत में उल्लिखित मोबाइल नंबर की भी जांच कराई जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित छात्र के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -प्रो. अजय प्रताप सिंह, चीफ प्रॉक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed