फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Video of passengers being made to disembark from a '102' ambulance goes viral; probe launched.

Jaunpur News: 102 एंबुलेंस से सवारी उतारने का वीडियो वायरल , जांच शुरू

Sat, 01 Aug 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Video of passengers being made to disembark from a '102' ambulance goes viral; probe launched.
स्कूल के सामने खड़ी एबुलेंस । सोशल मीडिया
बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के घनश्यामपुर बाजार में शुक्रवार को 102 एंबुलेंस से कुछ लोगों को उतारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में एंबुलेंस चालक एक महिला, एक युवती और दो छात्राओं को डिग्री कॉलेज गेट के सामने उतारता दिखाई दे रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि मरीजों के लिए संचालित 102 एंबुलेंस सेवा का दुरुपयोग कर सवारियां ढोई जा रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे दिन इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। एंबुलेंस किन लोगों को लेकर जा रही थी और उन्हें किस आधार पर उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने सरकारी एंबुलेंस सेवा के दुरुपयोग पर सवाल उठाए और निष्पक्ष जांच की मांग की। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। सीएमओ डॉ. गंगाराम गौतम ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है।
इसकी जांच के लिए समिति गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed