{"_id":"6a6cfb9bd3ba79393400ec8e","slug":"accused-arrested-after-eight-months-for-fleeing-with-jewelry-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-160182-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: आठ महीने बाद जेवर लेकर भागा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: आठ महीने बाद जेवर लेकर भागा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज। करीब आठ महीने पहले महिला से झपट्टामारी कर जेवर लेकर भागे आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से छीने गए जेवर भी बरामद किए गए हैं। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
प्रभारी निरीक्षक तेज ने बताया कि बहुरानी मोहल्ला निवासी रेशामा बानो ने 25 नवंबर 2025 को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह अपने बच्चों के साथ बाजार में जेवरों की सफाई कराने गई थीं। घर लौटते समय रास्ते में एक युवक झपट्टा मारकर उनका मांगटीका, नाक की कील, पायल और अंगूठियां लेकर भाग गया था। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही थी। शुक्रवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बड़ी मस्जिद के पास से आरोपी कमालुद्दीन निवासी ससना अम्बारी गांव, थाना फूलपुर, आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास से झपट्टामारी में छीने गए मांगटीका, नाक की कील, एक जोड़ी पायल और एक जोड़ी अंगूठियां बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपी ने वारदात स्वीकार कर ली। आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी समेत कई मामलों में जेल जा चुका है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया गया। संवाद