{"_id":"696a913f72b6b12ad700e9ce","slug":"by-installing-solar-panels-on-the-roof-of-your-house-you-can-save-a-lot-on-your-electricity-bill-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-148022-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बड़ी बचत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बड़ी बचत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लोगों को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ियाहूं। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बीएनबी इंटर कॉलेज मड़ियाहूं में शुक्रवार को जागरूकता बैठक हुई। अध्यक्षता नोडल अधिकारी राजकीय इंटर कॉलेज अढनपुर के प्रधानाचार्य पवन कुमार गुप्ता व सह नोडल अधिकारी रेखा मौर्य ने की।
कार्यक्रम में वेंडर्स के प्रोजेक्ट मैनेजर विष्णु चौधरी ने सोलर पावर सिस्टम की विशेषताओं, लागत, इंस्टॉलेशन प्रक्रिया और केंद्र सरकार की ओर से दी जा रही सब्सिडी और ब्याज दर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत आम नागरिक अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बड़ी बचत कर सकते हैं। साथ ही सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुदान राशि से यह योजना और भी किफायती हो जाती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव शंकर मिश्रा एवं नोडल अधिकारी पवन कुमार गुप्ता ने लोगों से अपील की कि वे योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाएं। बैठक में संजय शुक्ला, उमेश चंद दुबे, दिनेश पटेल, बृजेश त्रिपाठी आदि लोग रहे।
Trending Videos