{"_id":"69a5efc56121248f690b5a4b","slug":"city-residents-will-get-33-mld-more-water-on-holi-jaunpur-news-c-193-svns1023-150585-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: होली पर शहरवासियों को मिलेगा 33 एमएलडी ज्यादा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: होली पर शहरवासियों को मिलेगा 33 एमएलडी ज्यादा पानी
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार होली पर शहरवासियों को पानी की किल्लत नहीं होगी। जल कल विभाग ने लोगों को होली पर उपहार देते हुए तीन बार जलापूर्ति का निर्णय लिया गया है। सुबह-शाम के अलावा दोपहर में भी पानी की सप्लाई होगी। जो प्रतिदिन की अपेक्षा 33 एमएलडी अतिरिक्त होगा। होली के त्योहार पर सुबह रंग खेलने के बाद पानी की जरूरत पड़ती है। त्योहार पर पानी की अधिक मांग और लोगों की सहूलियत के लिए जलकल विभाग 3 व चार मार्च को तीन बार पानी की आपूर्ति करेगा। अभी तक सुबह-शाम 118 एमएलडी पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन होली पर 33 एमएलडी अतिरिक्त पानी की आपूर्ति की जाएगी। यानी कुल 151 एमएलडी पानी नगर वासियों को मिलेगा। सुबह और शाम के अलावा दोपहर में भी पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।
इस समय होगी जलापूर्ति
होली में नगरवासियों को पानी की दिक्कत न हो इसके लिए 22 बड़े नलकूप, 105 मिनी नलकूप से पानी की सप्लाई की जाएगी। इसके लिए चार मार्च को सुबह पांच बजे से दिन में 10 बजे तक, दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक, शाम पांच बजे से रात 10 बजे तक पानी की आपूर्ति की जाएगी।
वर्जन
शहर में होली पर तीन व चार मार्च को सुबह-शाम के अलावा दोपहर में भी पानी की आपूर्ति की जाएगी। इस दौरान प्रतिदिन की अपेक्षा 33 एमएलडी अधिक पानी की सप्लाई की जाएगी। त्योहार को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। लोगों को पानी की कमी न पड़े, इसका विशेष ध्यान दिया जाएगा। - पवन कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका जौनपुर
Trending Videos