सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Congress protests against lathi charge on NSUI workers.

Jaunpur News: एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Congress protests against lathi charge on NSUI workers.
कलेक्ट्रेट गेट पर धरना देते कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
-नाकामी को छिपाने के लिए पुलिस बल का दुरुपयोग कर रही है भाजपा सरकार : जिलाध्यक्ष
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

जौनपुर। वाराणसी में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं पर पुलिस की लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर सरकार की तानाशाही पर अंकुश लगाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने परिसर में धरना प्रदर्शन के बाद नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के खिलाफ की गई अमानवीय कार्रवाई से कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। भाजपा सरकार निरंकुश और तानाशाह हो चुकी है। पुलिस का दुरुपयोग कर शांति पूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज अमानवीय कार्रवाई है। भाजपा सरकार की फिरंगी मानसिकता के सामने कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता मजबूती के साथ लोकतंत्र, संविधान और जनता के हितों की लड़ाई लड़ने में पीछे नहीं होगा। केंद्र और प्रदेश सरकार अपनी नाकामियों और असफलताओं को छिपाने के लिए विपक्षी नेताओं के घर पुलिस भेजकर उन्हें डराने धमकाने का काम कर रही है। जौनपुर सहित प्रदेश के सभी जनपदों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर पुलिस भेजकर उन्हें और उनके परिवार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। सरकार के खिलाफ उठने वाली आवाज को दबाना चाहती है। जनता भाजपा के दमनात्मक नीति को जान चुकी है। मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ जनता सड़क पर उतर चुकी है, वोट चोरी और एसआईआर के माध्यम से मोदी सरकार द्वारा लोकतंत्र की डकैती के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह, प्रदेश सचिव पंकज सोनकर, देवराज पांडेय, विनय तिवारी, मनरेगा को-ऑर्डिनेटर डॉ. राकेश मिश्रा मंगल गुरु, लाल प्रकाश पाल, प्रवक्ता अनिल दूबे आजाद, राकेश सिंह डब्बू, आरिफ सलमानी, इरशाद खान राजू, अरुण शुक्ला, अनिल सोनकर, संदीप सोनकर, राष्ट्रीय छात्र संगठन जिलाध्यक्ष सृजन सिंह, ओबीसी प्रकोष्ठ के ज़िलाध्यक्ष संजय माली, आदिल अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed