सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Discussion took place regarding preparations for inter-caste mass marriage ceremony

Jaunpur News: स्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Discussion took place regarding preparations for inter-caste mass marriage ceremony
मुंगराबादशाहपुर। चतुर्थ नि:शुल्क स्वजातीय सामूहिक विवाह की तैयारियों को लेकर बैठक करते संगठन के
विज्ञापन
नगर स्थित एक पैलेश में सोमवार को उमरवैश्य समिति जौनपुर की ओर से सात मार्च को आयोजित चतुर्थ निःशुल्क स्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक में विवाह समारोह की रूपरेखा, पंजीकरण प्रक्रिया, व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां, अतिथियों के स्वागत, भोजन, सुरक्षा, मंच संचालन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। नपा चेयरमैन कपिल मुनि उमरवैश्य ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे सामाजिक कार्यक्रम समाज में एकता, सहयोग और सादगी का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से जिम्मेदारी पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। बैठक में प्रदीप कुमार उमरवैश्य, डॉ. राकेश कुमार, राजेश कुमार गुप्ता, राजकुमार उमरवैश्य, मनोज उमरवैश्य आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed