{"_id":"6a6125308927b2d22a05d9e5","slug":"drm-inspected-the-aunrihar-ghazipur-city-rail-section-jaunpur-news-c-313-1-svns1020-156581-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: औड़िहार-गाजीपुर सिटी रेलखंड का डीआरएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: औड़िहार-गाजीपुर सिटी रेलखंड का डीआरएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान में नव विकसित मनोरंजन कक्ष का उद्घाटन करते वाराणसी मंडल रेल प्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने बुधवार को औड़िहार-गाजीपुर सिटी रेलखंड का विंडो निरीक्षण किया। इस दौरान गाजीपुर सिटी स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा कराने का निर्देश दिया।
इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक ने क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान पूर्वोत्तर रेलवे गाजीपुर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं से संवाद किया और उनकी दी जाने सुविधाओं में और अधिक सुधार सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान की 8वीं वर्षगांठ के अवसर पर वाराणसी के मंडल रेल प्रबंधक ने महिला प्रशिक्षु कर्मचारियों के लिए नव विकसित मनोरंजन कक्ष का उद्घाटन फलक का अनावरण किया। इसके साथ ही उन्होंने डिजिटल डिस्प्ले सूचना बोर्ड, गाड़ी प्रबंधन (गार्ड) के उपकरण कक्ष, स्टेशन मास्टर माॅडल कक्ष के उपकरण और प्रशिक्षुओं के लिए शुद्ध पीने के पानी के लिए लगे आरओ प्लांट का बटन दबाकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन
इससे पूर्व मंडल रेल प्रबंधक ने सैदपुर भीतरी-तरांव के मध्य फाटक संख्या-चार सी का संरक्षा निरीक्षण किया। उन्होंने समपार पर कार्यरत गेटमैन अक्षय कुमार से संरक्षा संबंधी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने तरांव स्टेशन पर यात्री सुविधाओं एवं संरक्षा उपकरणों का गहन निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को उचित रखरखाव व सफाई के लिए निर्देशित किया।
इस दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) विकास कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय विनीत कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर (समन्वय) यशवीर सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बालेन्द्र पॉल, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव सिंह, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक नितेश अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) कुंवर सिंह यादव, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(कैरेज एंड वैगन) अभिषेक राय, क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य पवन कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।