फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   University campus adorned with folk dances and patriotic songs during the convocation ceremony.

Jaunpur News: दीक्षोत्सव में लोकनृत्य और देशभक्ति गीतों से सजा विवि परिसर

Thu, 23 Jul 2026 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
University campus adorned with folk dances and patriotic songs during the convocation ceremony.
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत सामारोह के दीक्षोत्सव पर आयोजित सांस्
मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह के तहत आयोजित दीक्षोत्सव में बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर देशभक्ति और लोकसंस्कृति के रंगों से सराबोर हो उठा। छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संगीत और लोककला भारतीय सांस्कृतिक विरासत तथा राष्ट्रीय चेतना के सशक्त माध्यम हैं। युवा पीढ़ी जब अपनी प्रतिभा के माध्यम से राष्ट्रप्रेम और संस्कृति को मंच पर जीवंत करती है, तभी शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य सार्थक होता है। दीक्षोत्सव के अंतर्गत विकसित भारत-2047 विषय पर पोस्टर, काव्य लेखन और लोकनृत्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। वहीं, सुबह कुलपति सभागार समेत विश्वविद्यालय के सभी विभागों में पुस्तक पठन कार्यक्रम हुआ। संवाद इसमें शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने अपनी पसंदीदा पुस्तकों का अध्ययन कर उन पर अपने विचार साझा किए। पुस्तक पठन कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अनुराग मिश्र रहे। कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. विनोद सिंह, विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। पूरे परिसर में उत्साह, उमंग और राष्ट्रभक्ति का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed