फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The BJP worker operates with a spirit of patriotism.

फोटो- राष्ट्र भावना से काम करता है भाजपा का कार्यकर्ता : महेशचंद्र

Thu, 23 Jul 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
The BJP worker operates with a spirit of patriotism.
दिलदारनगर एक मैरिज हॉल में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते प्रदेश के आयुष राजमंत्री दयाशंकर - फोटो : Archive
जिले में बुधवार को सात विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की ओर से बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। सदर विधानसभा क्षेत्र के बंशीबाजार स्थित पैलेस में मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव नेे कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्र भावना से काम करता है। विशिष्ट अतिथि युवा नेता अभिनव सिन्हा ने कहा कि पार्टी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव जीता यह सिर्फ बूथ अध्यक्षों की निष्ठा, त्याग, तपस्या, परिश्रम से ही संभव हो सका है। गाजीपुर की सभी सीटों को जीतना कोई मुश्किल काम नहीं है। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व विधायक डाॅ.राजकुमार गौतम, विनोद अग्रवाल ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, किरन सिंह, सुमन बिंद, सुरेश बिंद अच्छेलाल गुप्ता, जिला महामंत्री सुमित तिवारी मौजूद रहे। जखनिया विधानसभा क्षेत्र केे अलीपुर मदरा स्थित महाविद्यालय में आयोजित सम्मेलन में पूर्व जिलाध्यक्ष चंदौली सुरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए नहीं जनता की सेवा के लिए चुनाव लड़ती है। इस अवसर पर डाॅ. मुराहू राजभर, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेंद्र राय, रामराज वनवासी, राजेश राजभर, सरोज मिश्रा आदि ने विचार व्यक्त किए। कासिमाबाद स्थित एक पैलेस में जहूराबाद विधानसभा के सम्मेलन में वाराणसी के पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह रघुवंशी ने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ हैं। पार्टी की विजय का आधार मजबूत बूथ है। इस दौरान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, जितेंद्रनाथ पांडेय, नरेंद्रनाथ सिंह, श्यामराज तिवारी आदि उपस्थित रहे। भवरहा स्थित महाविद्यालय में मुख्य अतिथि जौनपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, रामनरेश कुशवाहा, कुंवर रमेश सिंह, ब्लाक प्रमुख बिरनो राजन सिंह, ब्लाॅक प्रमुख मरदह सीता सिंह आदि उपस्थित रहींं। जमानिया विधानसभा क्षेत्र के दिलदारनगर मंडल के एक मैरेज हाॅल में मुख्य अतिथि प्रदेश के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि 2027 के चुनाव में बूथ को मजबूत करके ही हम जमानिया में फिर से कमल खिलाएंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह, दिलदारनगर नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल, पारसनाथ राय, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, बालकृष्ण त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे। मुहम्मदाबाद विस के विशुनपुरा स्थित कोल्ड स्टोरेज परिसर में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यासागर राय, प्रो. शोभनाथ यादव, विजयशंकर राय, पीयूष राय आदि मौजूद रहे। सैदपुर के एक मैरेज हाल में विधानसभा क्षेत्र के बूथ सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष जौनपुर सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि बूथ हमारे संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। इस मौके पर भानूप्रताप सिंह, पूर्व विधायक सुभाष पासी, सपना सिंह, सुशीला सोनकर, शिवपूजन राम ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल तथा संचालन दयाशंकर पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed