सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four Bike-Riding Criminals Hold Advocate Gunpoint Robbery FIR Registered on Court Order in jaunpur

UP: बाइक सवार चार बदमाशों ने अधिवक्ता को सटाया कट्टा...लूट, कोर्ट के आदेश पर FIR; जानें पूरा मामला

अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 10 Apr 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Jaunpur News: अधिवक्ता ने बताया कि मैंने विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, जिससे घबराकर बदमाश मौके से फरार हो गए।

Four Bike-Riding Criminals Hold Advocate Gunpoint Robbery FIR Registered on Court Order in jaunpur
मामले की जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

UP Crime: जौनपुर के मड़ियाहूं क्षेत्र में अधिवक्ता से लूट का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने एक नामजद समेत तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, ताजुद्दीनपुर गांव निवासी गुलशन राय अधिकारी, जो दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता हैं, ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जौनपुर के न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर घटना की जानकारी दी। पीड़ित के मुताबिक, पांच मार्च 2026 की शाम करीब पांच बजे वह रामदयालगंज बाजार से घरेलू सामान खरीदकर अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि जैसे ही वह मरी माता मंदिर के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि एक बदमाश ने उनके सीने पर कट्टा सटा दिया और धमकाते हुए गले से सोने की चेन तथा जेब में रखे 10 हजार रुपये और जरूरी कागजात छीन लिए।

पुलिस ने की कार्रवाई

अधिवक्ता गुलशन राय अधिकारी ने बताया कि उन्होंने एक आरोपी की पहचान संतोष कश्यप निवासी रामपुरनदी थाना मड़ियाहूं के रूप में की है, जबकि अन्य तीन बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद कोतवाली में शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली, जहां से आदेश मिलने के बाद पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज किया। इंस्पेक्टर क्राइम इरफान अली ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की गहन जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed