सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four houses were burgled, and when the thieves tried to break into the fifth house, the residents woke up.

Jaunpur News: चार घरों में चोरी, पांचवें का तोड़ा ताला तो जाग गए लोग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Four houses were burgled, and when the thieves tried to break into the fifth house, the residents woke up.
विज्ञापन
पवारा। थाने के मड़वादोदक गांव में बृहस्पतिवार रात चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाया। चार घरों से नकदी समेत आभूषण उठा ले गए । एक घर में लोगों के जाग जाने के कारण ताला तोड़ने के बावजूद भाग निकले।
Trending Videos

गांव निवासी राम अचल बिंद के घर करीब 250 ग्राम चांदी चोर उठा ले गए। उनकी भाभी प्रभावती के घर भी सोने का लॉकेट, सोने का झुमका, चार जोड़ी चांदी की बिछिया और 4 हजार रुपये की नकदी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा राजपति बिंद के घर से 1500 रुपये नकद की चोरी हो गई। सूर्यमणि उर्फ नीरज के घर से चोर आभूषण उठा ले गए, जिसमें तीन बहुओं के गहने थे। वहीं अमृत लाल ताला टूटने की आवाज पर जाग गए। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कर पीड़ितों घर जाकर छानबीन की। बहुत जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। पवारा थाना अंतर्गत ग्राम मडवा दोदक में निवासी कृपाशंकर दुबे मुंबई में बेटे के साथ रहते हैं। पड़ोसी अजय कुमार दुबे ने मकान मालिक कृपा शंकर दुबे को फोन से बताया कि उनके घर चोरी हुई है। पुलिस को भी तहरीर स्वयं ही दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed