सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Iran crisis: Emergency Operation Center established

ईरान संकट : इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर स्थापित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Iran crisis: Emergency Operation Center established
विज्ञापन
ईरान में उत्पन्न युद्ध जैसी स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जनपद जौनपुर के जो नागरिक किसी भी देश में फंसे हुए हैं या जिन पर संभावित खतरे की आशंका है, उनके परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर स्थापित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार हेल्पलाइन नंबर 9454417117 तत्काल प्रभाव से सक्रिय कर दिया गया है। इस नंबर पर संपर्क कर परिजन अपने संबंधित व्यक्ति की जानकारी, लोकेशन और अन्य आवश्यक विवरण साझा कर सकते हैं, ताकि शासन स्तर पर समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा ने बताया कि यह कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहेगा। यहां तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी प्राप्त सूचनाओं को संकलित कर उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे, आवश्यकतानुसार विदेश मंत्रालय व संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया जाएगा। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता पड़ने पर केवल आधिकारिक नंबरों पर ही संपर्क करें। प्रशासन हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed