सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur's influence felt in Maharashtra's local body elections, with 6 councilors elected.

Jaunpur News: महाराष्ट्र के निकाय चुनाव में जौनपुर का दबदबा, 6 नगरसेवक चुने गए

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Jaunpur's influence felt in Maharashtra's local body elections, with 6 councilors elected.
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में सबसे कम उम्र में बनी नगर सेवक बनीं बरसठी क्षेत्र के सहरमा गांव निवास - फोटो : 1
विज्ञापन
सबसे कम उम्र की नगरसेवक बनीं प्रदीपिका
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। बीएमसी समेत महाराष्ट्र के निकाय चुनाव में जौनपुर के प्रत्याशियों का डंका बजा है। शुक्रवार देर रात आए परिणामों से पता चला है कि जौनपुर मूल के छह प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। नगर सेवक बने। इनमें कोई वहां बिल्डिर का काम करता है तो कोई व्यवसायी है। बरसठी क्षेत्र के सहरमा गांव की बेटी प्रदीपिका अतुल सिंह सबसे कम उम्र की नगर सेवक चुनी गई हैं। वह इस समय बीएचएमएस की पढ़ाई कर रही हैं। उनकी उम्र मात्र 23 साल है।
--------------
पति बिल्डर, ससुर अधिवक्ता और अब दिव्या बनीं नगर सेवक
मड़ियाहूं। मुंबई में जवंसीपुर निवासी तीर्थराज सिंह की बहू दिव्या सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में वर्सोवा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-61 से नगर सेवक के पद पर जीत दर्ज की हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के राजुल सुरेश पटेल को 27 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। इनके ससुर तीर्थराज सिंह मुंबई हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं और पति अवनीश सिंह बिल्डर हैं। दिव्या सिंह की जीत से न केवल मुंबई बल्कि उनके पैतृक गांव जवंसीपुर सहित पूरे जौनपुर जिले में खुशी की लहर है। ग्राम प्रधान आशीष सिंह मुन्ना ने बताया कि दिव्या सिंह की जीत से पूरे गांव और क्षेत्र का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विवेक उपाध्याय बने मीरा रोड से भाजपा के टिकट पर नगरसेवक
महराजगंज। मीरारोड के वरिष्ठ समाजसेवी और क्षेत्र के सराय भानी निवासी विवेक उपाध्याय मुंबई के मीरा रोड प्रभाग-18 से भाजपा के टिकट पर नगर सेवक पद पर जीत दर्ज की। विवेक की हाईस्कूल की पढ़ाई बदलापुर से हुई। सेंट जेवियर्स से पढ़ाई के बाद वह मुंबई गए। वहां से इंटरमीडिएट 2013 में किया। उसके बाद छात्रनेता के रूप में पहचान बनाते हुए राजनीति करने लगे। एमबीए और आचार्य की पढ़ाई के बाद समाजसेवा से अपनी स्थानीय पहचान बनाई।
-------------------
प्रदीपिका सिंह के दादा वसई–विरार क्षेत्र के पुराने नेता रहे हैं
बरसठी। सहरमा गांव की बेटी प्रदीपिका अतुल सिंह महाराष्ट्र के वसई–विरार वार्ड-08 से जीत दर्ज की है। अभी उनकी उम्र मात्र 23 है। बताया जा रहा है कि वह सबसे कम उम्र की नगरसेवक चुनी गई हैं। गांव में जैसे ही जीत की खबर पहुंची लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। वह इस समय बीएचएमएस की पढ़ाई कर रही हैं। उनके दादा प्रदीप सिंह वसई–विरार क्षेत्र में बहुजन विकास आघाड़ी के पुराने नेता रहे हैं। वहीं गांव सहरमा में उनके परिवार से आशीष सिंह वर्तमान में क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं।
-----------
सुचित्रा सिंह उल्लासनगर से 350 वोटों से जीतीं
खुटहन। अकबरपुर गांव निवासी रामदेव सिंह के पुत्र सुधीर सिंह वर्षों से मुंबई के उल्हासनगर में व्यवसाय करते हैं। पत्नी सुचित्रा सिंह समाजसेविका के रूप में क्षेत्र में लोगों के दुख दर्द में सहयोग किया करती हैं। इस वर्ष पहली बार उन्होंने नगर सेवक पद पर चुनाव लड़ने का मन बनाया। उनकी कार्यकुशलता के नाते भाजपा ने उन्हें अपना सिंबल दिया। उन्होंने 350 वोटों से जीत कर नगर सेवक बनीं।
----------
2500 मत से जीत दर्ज कर नगर सेवक बनीं रेखा राम यादव
बक्शा। विशेषरपुर गांव की रहने वाली रेखा राम यादव वार्ड-1 दहिसर से नगर सेवक के पद पर शिवसेना शिंदे गुट की प्रत्याशी घोषित हुईं। उन्होंने कांग्रेस की प्रत्याशी शीतल महात्रे को 2500 मतों से हराया। इनके पति राम यादव मुंबई की राजनीति में सक्रिय हैं। परिवार के लोग होटल और होर्डिंग का काम वर्षों से कर रहे हैं।
----------
लगातार दूसरी बार नगर सेवन बने पंकज पाण्डेय
मीरगंज। चौकी खुर्द गांव निवासी पंकज पाण्डेय महाराष्ट्र के मीरा भाईंदर से भाजपा से दूसरी बार नगर सेवक का चुनाव जीते हैं। चौकी खुर्द गांव निवासी पूर्व प्रधान पति त्रिलोकी नाथ पांडेय ने बताया कि उनके भतीजे पंकज पाण्डेय उर्फ दरोगा पाण्डेय मुंबई महानगर पालिका के चुनाव में भाईंदर से भाजपा से दूसरी बार नगर सेवक का चुनाव जीते हैं।
-------------
भाजपा विधायक ने किया था 55 सीटों पर प्रचार, 51 में जीते प्रत्याशी
बदलापुर। भाजपा के बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने बताया वह पार्टी की तरफ से प्रचार करने के लिए भेजे गए थए। वह 55 नगर सेवक के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार में उतरे थे, जिनमें 51 प्रत्याशी जीत दर्ज की। उन्होंने बताया कि जनपद के निवासी छह प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में सबसे कम उम्र में बनी नगर सेवक बनीं बरसठी क्षेत्र के सहरमा गांव निवास

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में सबसे कम उम्र में बनी नगर सेवक बनीं बरसठी क्षेत्र के सहरमा गांव निवास- फोटो : 1

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में सबसे कम उम्र में बनी नगर सेवक बनीं बरसठी क्षेत्र के सहरमा गांव निवास

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में सबसे कम उम्र में बनी नगर सेवक बनीं बरसठी क्षेत्र के सहरमा गांव निवास- फोटो : 1

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में सबसे कम उम्र में बनी नगर सेवक बनीं बरसठी क्षेत्र के सहरमा गांव निवास

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में सबसे कम उम्र में बनी नगर सेवक बनीं बरसठी क्षेत्र के सहरमा गांव निवास- फोटो : 1

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में सबसे कम उम्र में बनी नगर सेवक बनीं बरसठी क्षेत्र के सहरमा गांव निवास

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में सबसे कम उम्र में बनी नगर सेवक बनीं बरसठी क्षेत्र के सहरमा गांव निवास- फोटो : 1

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में सबसे कम उम्र में बनी नगर सेवक बनीं बरसठी क्षेत्र के सहरमा गांव निवास

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में सबसे कम उम्र में बनी नगर सेवक बनीं बरसठी क्षेत्र के सहरमा गांव निवास- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed